Saudi Arabia: मदीना में मिला 110 मिलियन टन खनिज भंडार, यूरेनियम की मौजूदगी से बढ़ी हलचल

अमेरिका से परमाणु समझौते और ईरान से तनाव के बीच सऊदी अरब के इस बड़े खनिज भंडार पर दुनिया की नजर

रियाद : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी खबर सामने आई है। सऊदी अरब ने मदीना प्रांत में करीब 110 मिलियन टन कच्चे खनिजों का विशाल भंडार मिलने की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस भंडार में बड़ी मात्रा में यूरेनियम और दुर्लभ खनिज मौजूद होने की बात सामने आई है। ऐसे समय में हुई यह खोज सऊदी अरब की ऊर्जा नीति के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

यह खोज मदीना के ‘जबल सय्यीद’ प्रोजेक्ट में भूगर्भीय सर्वेक्षण और उत्खनन के दौरान सामने आई। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन सलमान ने बताया कि यहां भारी तत्वों के साथ कई मूल्यवान खनिज मिले हैं। इनमें यूरेनियम भी ऐसी मात्रा में पाया गया है, जिसका व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। सऊदी अरब के लिए यह सिर्फ खनिजों की खोज नहीं है, बल्कि बदलती ऊर्जा जरूरतों के बीच एक नई संभावना भी है। देश ‘विजन 2030’ के तहत अपनी अर्थव्यवस्था को तेल पर निर्भरता से बाहर निकालने और खनिज व ऊर्जा के नए स्रोत विकसित करने पर जोर दे रहा है। घरेलू स्तर पर यूरेनियम का खनन और नागरिक परमाणु ऊर्जा का विकास भी इसी रणनीति का हिस्सा है।

इस खोज का समय भी काफी महत्वपूर्ण है। पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव बना हुआ है। वहीं, सऊदी अरब को यमन के हूती विद्रोहियों से समुद्री मार्गों को लेकर भी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे माहौल में मदीना में यूरेनियम का बड़ा भंडार मिलना सऊदी अरब की रणनीतिक स्थिति को और मजबूत कर सकता है। इसी बीच अमेरिका और सऊदी अरब के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को लेकर समझौता भी हुआ है। इस समझौते के तहत अमेरिकी कंपनियों की मदद से सऊदी अरब में परमाणु ऊर्जा संयंत्र विकसित करने की योजना है। यूरेनियम संवर्धन को लेकर भी सऊदी अरब की संभावनाओं पर चर्चा होती रही है।

अब मदीना में मिले इस भंडार ने सऊदी अरब की परमाणु ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं को एक नया आधार दे दिया है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि सऊदी अरब इस प्राकृतिक संसाधन का इस्तेमाल अपनी ऊर्जा जरूरतों, आर्थिक विकास और रणनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए किस तरह करता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

BRICS की बढ़ती ताकत से अमेरिका में हलचल! रूस से तेल खरीदने पर भारत समेत 9 देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी

BRICS की बढ़ती ताकत और रूस के साथ मजबूत होते कारोबारी रिश्तों के बीच अमेरिका ने अब सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा…

राफेल और F-35 से भी तेज होगा Su-30MKI? रूस ने भारत को दीं दो बड़ी पेशकश

भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के बाद दोनों देशों के…