नागपुर के VNIT परिसर में आज महानगरपालिका द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान में धरमपेठ जोन क्रमांक 02 और लक्ष्मीनगर जोन क्रमांक 01 के सहायक आयुक्त, सेंट्रल टीम तथा बजाज नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए ठेले, सामान और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन की इस मुहिम से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई है और नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और नियमों का पालन करें। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


