महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। पिछले साल हड़ताल के बाद सरकार ने पुरानी पेंशन लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है। मध्यवर्ती संघटना का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार सरकार से पत्र व्यवहार और चर्चा की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इस बीच कई कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा 10, 20, 30 वेतन लाभ, कैशलेस मेडिकल सुविधा और ठेका कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी कुल 18 मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।


