नागपुर जिला और ग्रामीण शिवसेना की इस अहम बैठक की शुरुआत स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के पूजन से हुई। मंच पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ राज्यमंत्री आशीष जायसवाल और नेता संजय निरुपम उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिजिटल माध्यम से जुड़कर सभी पदाधिकारियों और नवनियुक्त पार्षदों को जनता के बीच जाकर काम करने का निर्देश दिया। बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की मजबूती का संकेत है|


