NAGPUR | नागपुर में ‘प्रिय यशवंतराव’ अभिवाचन कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न, मोहन भागवत मुख्य अतिथि

Hindi Daily News

नागपुर की संघभूमि में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विदर्भ प्रांत द्वारा ‘प्रिय यशवंतराव’ अभिवाचन कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम अभाविप के शिल्पकार प्रा. यशवंतराव केळकर की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में कहा कि प्रा. केळकर की कार्यपद्धति आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक है और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं, अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि मजबूत संगठन के लिए सशक्त व्यक्तित्व निर्माण आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

  • लोकतंत्र मिरर

    लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

    Related Posts

    PUNE | शिंदेसेनेच्या मंत्र्यांची आज महत्त्वाची बैठक

    PUNE | शिंदेसेनेच्या मंत्र्यांची आज महत्त्वाची बैठक

    SOLAPUR | बार्शीत कापड व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला

    SOLAPUR | बार्शीत कापड व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला