नागपुर के पारशिवनी में आयोजित कुंवारा भिवसेन आदिवासी लोककला और सांस्कृतिक महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से आए छह आदिवासी नृत्य दलों के 90 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में सैला कर्मा, गेडी नृत्य, बैगा कर्मा, बैगा परधोनी, गुडुम बाजा, तारपा, सौंगी मुखवटा और खापरी जैसे पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।महोत्सव की खास बात यह रही कि अभिनेत्री हेमा मालिनी का ‘द्रौपदी’ नृत्यनाट्य, गायक कैलाश खेर का लाइव शो और इंडियन आइडल फेम षण्मुख प्रिया की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन गोंड और अन्य आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति, संगीत और परंपराओं को सहेजने का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है।


