Mumbai Indians में बड़े बदलाव की आहट! हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित शर्मा ने शुरू की नए कप्तान की तलाश

हार्दिक के भविष्य पर सस्पेंस, बुमराह-तिलक के नाम चर्चा में

मुंबई इंडियंस : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर है। टीम के प्रदर्शन और कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठने के बाद अब हार्दिक के कप्तान बने रहने पर संशय बढ़ गया है।

पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 2025 में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली टीम 2026 में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी और अंकतालिका में नौवें स्थान पर रही। इसके बाद हार्दिक की कप्तानी को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

हार्दिक का ट्रेड होगा या नहीं?

हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बातचीत होने की खबर है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच ट्रेड को लेकर फिलहाल बात आगे नहीं बढ़ पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, KKR के पास ऐसा तुल्यबळ खिलाड़ी नहीं था, जिसे मुंबई हार्दिक के बदले स्वीकार कर सके। मुंबई की ओर से कैमरून ग्रीन को लेकर भी मांग किए जाने की चर्चा है। ऐसे में हार्दिक का ट्रेड हो जाए, यह अभी तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, खिलाड़ी के साथ इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई है। ट्रेड की प्रक्रिया कई चीजों पर निर्भर करती है, इसलिए इसे इतना आसान नहीं माना जा रहा। अगर हार्दिक टीम में बने रहते हैं, तो संभव है कि वह सिर्फ खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएं।

रोहित शर्मा चुनेंगे नया कप्तान?

हार्दिक की कप्तानी पर संकट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर कप्तानी जाती है, तो जिम्मेदारी किसे मिलेगी? रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के नए कप्तान की तलाश में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नए कप्तान के लिए जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा के नाम चर्चा में हैं। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय से अहम भूमिका निभाते आए हैं। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी इन दोनों में से किसी एक को मिलती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

सूर्यकुमार यादव MI में ही रहेंगे

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर भी पिछले कुछ समय से अलग-अलग चर्चाएं थीं। लेकिन अब माना जा रहा है कि सूर्या टीम का साथ नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पिछले सीजन में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस किसी खिलाड़ी का भविष्य सिर्फ एक खराब सीजन के आधार पर तय नहीं करती। फ्रेंचाइजी की ‘एक परिवार’ वाली सोच उसकी कार्यशैली का अहम हिस्सा रही है और वह इसी नीति पर कायम है।

माहेला जयवर्धने पर भी बड़ा अपडेट

मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ को लेकर भी अहम खबर सामने आई है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के मुख्य कोच पद पर बने रहने की संभावना बढ़ गई है। मुंबई इंडियंस ने 2024 में जयवर्धने को मुख्य कोच नियुक्त किया था। अब उन्हें एक साल का और कार्यकाल मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2025 में प्लेऑफ तक जगह बनाई थी, हालांकि 2026 का सीजन टीम के लिए निराशाजनक रहा।

अब नजर IPL 2027 पर

हार्दिक की कप्तानी, नए कप्तान की तलाश, सूर्यकुमार यादव का टीम में बने रहना और माहेला जयवर्धने के संभावित एक्सटेंशन ने मुंबई इंडियंस के अगले सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल हार्दिक पांड्या का है। क्या वह मुंबई के साथ बतौर खिलाड़ी बने रहेंगे, या टीम से अलग होंगे? और अगर कप्तानी बदली, तो रोहित शर्मा की पसंद कौन बनेगा? इन सवालों के जवाब फ्रेंचाइजी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होंगे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Joe Root का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी बने नंबर-1

बर्मिंघम : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसी बीच इंग्लैंड…

हर्षित राणा को लगी नई चोट, अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हुए बाहर

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा नई चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने…