LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! अब भारी गैस सिलेंडर उठाने की झंझट खत्म, BPCL ने शुरू की नई सुविधा

BharatGas Light ZIP सेवा के तहत मिलेगा हल्का कंपोजिट सिलेंडर, तेज कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी का लाभ

नई दिल्ली : अगर आप भी घर में भारी LPG सिलेंडर उठाने से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने भारतगैस ग्राहकों के लिए ‘BharatGas Light ZIP’ नाम से नई प्रीमियम LPG सेवा शुरू की है। इस नई पहल का उद्देश्य ग्राहकों को पहले से अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक गैस सेवा उपलब्ध कराना है।

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत हल्का कंपोजिट गैस सिलेंडर है। पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में यह काफी हल्का है, जिससे घर के बुजुर्ग, महिलाएं या अन्य सदस्य भी इसे आसानी से उठा सकते हैं। इसके अलावा यह सिलेंडर जंग नहीं पकड़ता, जिससे इसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहती है। इस सिलेंडर की पारदर्शी बनावट के कारण ग्राहक आसानी से देख सकते हैं कि उसमें कितना गैस बचा है। साथ ही इसे सुरक्षा के लिहाज से भी अधिक भरोसेमंद माना जा रहा है।

BPCL की इस नई सेवा के तहत ग्राहकों को तेजी से नया गैस कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे गैस कनेक्शन लेने और सिलेंडर की डिलीवरी का इंतजार पहले की तुलना में कम होगा। इधर, LPG सेक्टर में बेहतर ग्राहक सेवा को लेकर सरकारी तेल कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। इससे पहले HPCL भी हल्के कंपोजिट सिलेंडर और तेज डिलीवरी जैसी सुविधाएं शुरू कर चुकी है। ऐसे में अब ग्राहकों के पास अधिक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

#Hashtags:

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…