8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लग सकती है लॉटरी! वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की मांग, सालाना इन्क्रिमेंट 6% करने का प्रस्ताव

NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग के सामने रखीं अहम मांगें; न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 रुपये, पे-मैट्रिक्स और पेंशन सुधार पर भी जोर

नई दिल्ली : 8वें वेतन आयोग को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच नेशनल काउंसिल–जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने आयोग के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे हैं। इनमें न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़ाने से लेकर सालाना वेतन वृद्धि (इन्क्रिमेंट), पे-स्केल और पेंशन व्यवस्था में बदलाव जैसी मांगें शामिल हैं।

NC-JCM ने मांग की है कि केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 रुपये तय की जाए। इसके साथ ही वर्तमान में मिलने वाली 3 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि को बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया जाए, ताकि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच बेहतर आर्थिक राहत मिल सके। संघ का कहना है कि कई पे-लेवल में कर्मचारियों के काम और वेतन में बहुत कम अंतर है। ऐसे में अलग-अलग स्तर बनाए रखने के बजाय पे-स्केल का मर्जर (विलय) किया जाए, जिससे वेतन संरचना अधिक सरल और व्यावहारिक बन सके।

इसके अलावा लेवल-5 में कार्यरत कर्मचारियों को एकमुश्त लेवल-6 में अपग्रेड करने की भी मांग रखी गई है। NC-JCM का दावा है कि रेलवे, डाक विभाग, रक्षा और केंद्रीय सचिवालय के कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्तर पर कार्य कर रहे हैं, इसलिए उन्हें पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए। संघ ने आयोग के समक्ष महंगाई से जुड़ा वेतन मॉडल, एक समान पे-मैट्रिक्स और पेंशन व्यवस्था में व्यापक सुधार की भी मांग की है। हालांकि, यह स्पष्ट करना जरूरी है कि फिलहाल ये केवल कर्मचारी संगठन की मांगें हैं। 8वें वेतन आयोग ने अभी तक इन प्रस्तावों पर कोई अंतिम फैसला या आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही इन मांगों पर अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

8th Pay Commission : पुराने पेंशनर्स के लिए बड़ा सवाल, PM मोदी से सीधे हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली : आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि रिटायर हो चुके कर्मचारी और पेंशनर्स भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आयोग की…

ऐन गणेशोत्सव में सोना हुआ सस्ता, कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें 18K, 22K और 24K के आज के भाव

Gold Price Today : गणेशोत्सव के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 11 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज…