मुंबई : सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन महाराष्ट्र की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ की अगस्त महीने की ₹1500 की किस्त का इंतजार अभी भी जारी है। जुलाई की किस्त मिलने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं की नजर अगस्त के पैसे पर टिकी हुई है। हर महीने मिलने वाली यह राशि कई महिलाओं के लिए घर के छोटे-बड़े खर्चों में काफी मददगार साबित होती है।
गणेशोत्सव के दौरान मिल सकती है खुशखबरी
महाराष्ट्र में 14 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में त्योहार से पहले या त्योहार के दौरान लाडकी बहनों के खातों में अगस्त की किस्त जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर के बाद पात्र महिलाओं के खातों में किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार की ओर से किस्त जमा होने की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए लाभार्थी महिलाओं को फिलहाल आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना होगा।
1.66 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार, राज्य की करीब 1 करोड़ 66 लाख पात्र महिलाओं को अगस्त महीने की ₹1500 की किस्त का लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आगामी मंत्रिमंडल बैठक में किस्त के लिए आवश्यक निधि को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे
अगस्त महीने की किस्त पात्र महिलाओं के बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जमा की जाएगी। यानी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचेगी। इसके लिए आधार और बैंक खाते की लिंकिंग समेत आवश्यक जानकारी सही होना जरूरी है।
लाडकी बहनों की नजर अब 16 सितंबर पर
जुलाई की किस्त मिलने के बाद अब अगस्त की ₹1500 की राशि का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए 16 सितंबर के बाद का समय अहम माना जा रहा है। अगर सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू होती है, तो पैसे टप्प्याटप्प्याने यानी चरणबद्ध तरीके से पात्र महिलाओं के खातों में जमा किए जा सकते हैं। फिलहाल महिलाओं की नजर आगामी मंत्रिमंडल बैठक और सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है। गणेशोत्सव के दौरान अगर खाते में ₹1500 की किस्त पहुंचती है, तो त्योहार के समय कई परिवारों के लिए यह निश्चित रूप से राहत की खबर होगी।


