Gold Rate Today : त्योहारी सीजन के बीच सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज की खबर जेब पर असर डालने वाली है। पिछले कुछ दिनों की नरमी के बाद एक बार फिर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने के भाव में ₹3,330 प्रति तोला की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,55,350 तक पहुंच गई है।
सोने की कीमत में अचानक तेजी
पिछले चार से पांच दिनों से सोने के बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में आई गिरावट का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आज 24 कैरेट सोने का 10 ग्राम भाव ₹1,55,350 हो गया है। यानी सोना खरीदने वालों को पहले की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। वहीं, 10 तोला सोना खरीदने पर कीमत में करीब ₹33,300 का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
खरीदारों की बढ़ी चिंता
सोने के लगातार बढ़ते दामों का असर आम खरीदारों पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने वाले परिवारों के लिए बढ़ती कीमत चिंता का कारण बन रही है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले आज के ताजा भाव जानना बेहद जरूरी हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को नागरिकों से संवाद के दौरान जरूरत होने पर ही सोना खरीदने की अपील की थी।
24 कैरेट सोने के आज के भाव
– 1 ग्राम: ₹15,535
– 8 ग्राम: ₹1,24,280
– 10 ग्राम: ₹1,55,350
– 100 ग्राम: ₹15,53,500
22 कैरेट सोने के आज के भाव
– 1 ग्राम: ₹14,240
– 8 ग्राम: ₹1,13,920
– 10 ग्राम: ₹1,42,400
– 100 ग्राम: ₹14,24,000
18 कैरेट सोने के आज के भाव
– 1 ग्राम: ₹11,651
– 8 ग्राम: ₹93,208
– 10 ग्राम: ₹1,16,510
– 100 ग्राम: ₹11,65,100
आगे भी बदल सकते हैं सोने के भाव
सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और बॉन्ड यील्ड समेत कई कारकों का असर पड़ता है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर आप शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार का ताजा भाव जरूर जांच लें।


