India A vs Australia A: मुंबईकर गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को किया पस्त, भारत A ने 162 रन से जीता मुकाबला

कुमार कुशाग्र के शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत A ने दो मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

भारत A ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 162 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की इस जीत में बल्लेबाज कुमार कुशाग्र की शतकीय पारी के साथ मुंबई के गेंदबाजों तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन की अहम भूमिका रही।

भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए। एक समय टीम 5 विकेट पर 97 रन के स्कोर पर मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन कुमार कुशाग्र और तनुष कोटियन ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 138 रन की शानदार साझेदारी हुई। तनुष ने 69 रन बनाए, जबकि कुमार ने 240 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया A को पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर समेट दिया। शम्स मुलानी ने 67 रन देकर 4 विकेट लिए। तनुष कोटियन ने 2 और तुषार देशपांडे ने 2 विकेट हासिल किए। विदर्भ के प्रफुल हिंगे और अंशुल कंबोज को भी एक-एक सफलता मिली। दूसरी पारी में भारत A ने 199 रन बनाए। कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए, जबकि कुमार कुशाग्र ने नाबाद 46 रन का योगदान दिया। साई सुदर्शन ने भी 39 रन बनाए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 363 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया A की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। तुषार देशपांडे ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया। इसके बाद अंशुल कंबोज और तनुष कोटियन ने लगातार विकेट निकालकर दबाव बढ़ाया। तुषार ने दोबारा अहम विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी को झटका दिया, जबकि शम्स मुलानी ने बचे हुए काम को पूरा कर दिया। ऑस्ट्रेलिया A की दूसरी पारी 200 रन पर सिमट गई। तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज और तनुष कोटियन ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस तरह भारत A ने 162 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में कुमार कुशाग्र का शतक और गेंदबाजी में मुंबईकरों का दमदार प्रदर्शन भारत की जीत की सबसे बड़ी तस्वीर बनकर सामने आया।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…