Australia A के खिलाफ उतरेगी India A की मजबूत टीम, हार्दिक-नमन बाहर; जानिए पूरी सीरीज की डिटेल

ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कप्तानी, पुदुचेरी में होंगे तीनों मुकाबले; 6 अक्टूबर से शुरू होगी वनडे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया A टीम के भारत दौरे का अगला पड़ाव अब वनडे सीरीज है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी। सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी और India A की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहेगी। ऋतुराज के लिए यह सीरीज खास है। हाल ही में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे और अब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले India A को दो बड़े बदलाव करने पड़े हैं।

टीम में शामिल हार्दिक पांड्या चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। ऐसे में वह भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हार्दिक की जगह सूर्यांश शेडगे और नमन धीर की जगह अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है। India A की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन पर नजर रहेगी। देवदत्त पडिक्कल उपकप्तान की भूमिका में होंगे, जबकि रजत पाटीदार, साई सुदर्शन और प्रियांश आर्य जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में विपराज निगम, यश ठाकुर, अर्शिन कुलकर्णी और गुरजपनीत सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया A के लिए भी यह दौरा काफी अहम है। आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया को भारत में टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में A टीम के खिलाड़ियों के लिए भारत का यह दौरा खुद को साबित करने और राष्ट्रीय टीम में जगह के लिए दावेदारी मजबूत करने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया A की टीम में भी बदलाव हुए हैं। जॅक एडवर्ड्स को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि एरॉन हार्डी चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह रिली मॅरेडिथ और विल सदरलैंड को टीम में शामिल किया गया है।

कब और कहां होंगे मुकाबले?

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच तीनों वनडे मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे। पहला मैच 6 अक्टूबर, दूसरा 9 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

कहां देख सकते हैं लाइव?

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी।

India A की पूरी टीम

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधू, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, अनुकूल रॉय, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे।

Australia A की पूरी टीम

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन द्वारशुईस, स्पेन्सर जॉन्सन, सैम कोन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लचलान शॉ, रिली मॅरेडिथ और विल सदरलैंड।

India A vs Australia A वनडे सीरीज शेड्यूल

6 अक्टूबर: पहला वनडे, पुदुचेरी — सुबह 9:30 बजे
9 अक्टूबर: दूसरा वनडे, पुदुचेरी — सुबह 9:30 बजे
11 अक्टूबर: तीसरा वनडे, पुदुचेरी — सुबह 9:30 बजे

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…