Assam Flood: बाढ़ का कहर जारी, 75 लोगों की मौत; सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए 9 लाख रुपये की सहायता का ऐलान

आसाम में लाखों लोग अब भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। सैकड़ों गांव जलमग्न हैं, हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। सरकार ने राहत और पुनर्वास के लिए बड़ा पैकेज घोषित किया है।

गुवाहाटी : आसाम में बाढ़ का संकट अभी भी गहराया हुआ है। लगातार हो रही तबाही के बीच पिछले 24 घंटों में सात और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इस वर्ष बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। प्रशासन के अनुसार, सभी सात लोगों की मौत शिवसागर जिले में पानी में डूबने से हुई।

बाढ़ का असर अब भी राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। शिवसागर, चराईदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नागांव, शोणितपुर और कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। राहत और बचाव दल लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ से 3.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 622 गांव अब भी जलमग्न हैं। हजारों परिवारों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं, 45,341.98 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। नुमालीगढ़ क्षेत्र में धनसिरी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे प्रशासन की चिंता बनी हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है। सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मिलने वाली 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये अतिरिक्त देने का फैसला किया है। इस तरह प्रत्येक मृतक के परिवार को कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। राज्य सरकार का कहना है कि राहत, पुनर्वास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम तेजी से जारी है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सके।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब हर साल नहीं, 3 साल में एक बार बनेगा PUC सर्टिफिकेट? सरकार का बड़ा प्रस्ताव

नई दिल्ली :  देशभर के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र (PUC) के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही…

तटरक्षक बल के लिए बड़ा फैसला! महिला अधिकारियों को बराबरी का मौका, जवानों के परिवारों को राहत

नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल  के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम नीतिगत सुधारों की घोषणा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने…