अमेरिका पर ईरान का जोरदार पलटवार, बहरीन में ड्रोन डिपो और एआई सेंटर उड़ाने का दावा

US-Iran War Update : सात दिनों तक अमेरिकी बमबारी के बाद ईरान ने किया बड़ा जवाबी हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

आखात क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। लगातार सातवें दिन अमेरिकी हवाई हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान की इस कार्रवाई से पूरे मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने बहरीन में अमेरिकी सेना के ड्रोन और यूएवी (मानवरहित लड़ाकू विमान) डिपो पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के जरिए हमला किया। ईरान का दावा है कि इस हमले में अमेरिकी ड्रोन डिपो और मुख्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्र पूरी तरह तबाह हो गया। ईरान का यह पलटवार केवल बहरीन तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट के अनुसार, इराक के सुलेमानिया क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर भी रातभर हमले किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सागरी मोर्चे पर भी ईरान ने आक्रामक रुख अपनाया। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उत्तर हिंद महासागर में गश्त कर रहे एक अमेरिकी जहाज पर कई क्रूज मिसाइलें दागी गईं। ईरान का कहना है कि हमले के बाद अमेरिकी जहाज को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से पीछे हटना पड़ा।
एक साथ बहरीन, इराक और हिंद महासागर में हुई इन कार्रवाइयों ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ अरब देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई इसी तरह जारी रही, तो पूरे खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और वैश्विक तेल बाजार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल अमेरिका की ओर से ईरान के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बढ़ते हमलों ने दुनिया भर की निगाहें एक बार फिर मध्य-पूर्व पर टिकाकर रख दी हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

नेपाल में महाप्रलय से तबाही, अब सब कुछ दोबारा खड़ा करने में खर्च होंगे हजारों करोड़

नेपाल फ्लड 2026 : 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। कहीं घर बह गए, कहीं सड़कें और पुल टूट…

…तो 5,000 डॉलर दूंगा ! ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी नागरिकों से किया बड़ा वादा

अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चुनाव के बाद…