Monsoon Update : बारिश थमी, बढ़ी उमस और गर्मी

महाराष्ट्र में चार दिन की झमाझम बारिश के बाद अचानक धूप और उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने चक्रवाती गतिविधि और एल नीनो को मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने का प्रमुख कारण बताया है।

मुंबई : जुलाई की शुरुआत में महाराष्ट्र में लगातार चार दिन तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मुंबई, पुणे और कोकण सहित कई हिस्सों में बारिश थम गई है और तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश रुकते ही तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को अक्टूबर जैसी चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। किसान भी चिंतित हैं, क्योंकि खरीफ फसलों के लिए नियमित बारिश जरूरी मानी जाती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रशांत महासागर में सक्रिय चक्रवाती गतिविधि ने मानसूनी हवाओं को कमजोर कर दिया है। इसके अलावा एल नीनो की स्थिति भी मानसून के प्रवाह को प्रभावित कर रही है, जिससे फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन कुछ दिनों तक बारिश में कमी बनी रह सकती है। मौसम में बदलाव होने पर फिर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…