CM फडणवीस का बड़ा ऐलान! नागपुर में बनेगा देश का सबसे बड़ा एग्रो कन्वेंशन सेंटर

नागपुर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागपुर के पंजाबराव कृषि विश्वविद्यालय में देश का सबसे बड़ा एग्रो कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। यहां किसानों के लिए प्रशिक्षण, कृषि प्रदर्शनियां और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा , कि राज्य सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी लागू की है और पहले छूटे किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।विदर्भ में कम बारिश को देखते हुए उन्होंने किसानों से उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि सही जल प्रबंधन से अच्छी फसल ली जा सकती है। नकली सोयाबीन बीज के मामले में 5 हजार नमूनों की जांच की गई, जिनमें 300 नमूने फेल पाए गए। दोषियों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं ATS की हालिया कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच जारी है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

मिरज में रंगा देवाभाऊ चषक दहीहंडी 2026 का भव्य आयोजन

मिरज. जनसुराज्य शक्ति पक्ष की ओर से आयोजित देवाभाऊ चषक दहीहंडी 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और जल्लोष के साथ संपन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष समित कदम द्वारा आयोजित इस दहीहंडी समारोह…

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…