सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत राहत भरी खबर लेकर आई है। सोमवार को सर्राफा बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹1,000 सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में ₹5,000 प्रति किलो की बड़ी कमी आई है। ऐसे में आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।
24 कैरेट सोने के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹14,662
8 ग्राम – ₹1,17,296
10 ग्राम – ₹1,46,620
100 ग्राम – ₹14,66,200
22 कैरेट सोने के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹13,440
8 ग्राम – ₹1,07,520
10 ग्राम – ₹1,34,400
100 ग्राम – ₹13,44,000
18 कैरेट सोने के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹10,997
8 ग्राम – ₹87,976
10 ग्राम – ₹1,09,970
100 ग्राम – ₹10,99,700
मुंबई, पुणे और दिल्ली में क्या हैं आज के भाव?
आज मुंबई और पुणे में सोने की कीमतें समान बनी हुई हैं। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹14,662 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,440 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,997 प्रति ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्ली में सोने की कीमतें मुंबई और पुणे की तुलना में थोड़ी अधिक हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹14,677 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹13,455 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹11,012 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलो चांदी के दाम ₹5,000 घटकर ₹2,45,000 पर आ गए हैं।
चांदी के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹245
8 ग्राम – ₹1,960
10 ग्राम – ₹2,450
100 ग्राम – ₹24,500
1,000 ग्राम (1 किलो) – ₹2,45,000
सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशक और आभूषण खरीदार बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।


