उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द

Eknath Shinde Health Update: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत के चलते डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक बैठकों, दौरों और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण एकनाथ शिंदे पर काम का काफी दबाव था। इसी बीच शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज बुखार महसूस हुआ। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही उनके सभी तय सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए।
शिंदे की तबीयत खराब होने का असर राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। धुले की ठाकरे गुट की उपनेता शुभांगी पाटील का शिंदे गुट में प्रवेश कार्यक्रम पहले शाम को आयोजित होना था, लेकिन उपमुख्यमंत्री की अस्वस्थता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। बाद में देर रात सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से हुई गतिविधियों और लगातार दिल्ली-मुंबई के दौरों ने भी उनकी सेहत पर असर डाला। खासकर ‘ऑपरेशन टाइगर’ से जुड़ी राजनीतिक हलचलों के बीच उनकी व्यस्तता काफी बढ़ गई थी। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। एकनाथ शिंदे की हालत स्थिर है और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…