अंबाझरी झील से जलकुंभी हटाने का अभियान तेज

नागपुर: शहर की पर्यावरणीय और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अंबाझरी झील में पिछले दो-तीन वर्षों से बढ़ते प्रदूषण और दूषित पानी के कारण जलकुंभी तेजी से फैल गई है। इससे झील का प्राकृतिक संतुलन प्रभावित होने के साथ ही पानी की गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। इस समस्या के समाधान के लिए विधायक डॉ. परिणय फुके के लगातार प्रयासों के बाद अब झील से जलकुंभी हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है।
विधायक डॉ. परिणय फुके ने इस मुद्दे को पिछले एक वर्ष से लगातार उठाया है। उन्होंने विधानसभा के पिछले सत्र में भी इस विषय पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। आगामी मानसून सत्र में भी झील के संरक्षण और आवश्यक उपायों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल नागपुर महानगरपालिका की ओर से जेसीबी, विशेष मशीनों और आधुनिक तकनीक की सहायता से झील में फैली जलकुंभी हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शनिवार को विधायक डॉ. परिणय फुके ने मनपा आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर के साथ अंबाझरी झील और उद्यान परिसर का दौरा कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अभियान को आगे बढ़ाने में स्थायी समिति की अध्यक्ष एवं नगरसेविका शिवानी दाणी तथा नगरसेवक योगी पाचपोर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने समय-समय पर झील में बढ़ते प्रदूषण, जलकुंभी की समस्या और संरक्षण की आवश्यकता को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. परिणय फुके ने कहा कि अंबाझरी झील नागपुर की पर्यावरणीय धरोहर होने के साथ शहरवासियों की भावनाओं से भी जुड़ी हुई है। लगातार प्रयासों के बाद अब सफाई कार्य शुरू होने से संतोष है। उन्होंने मनपा आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई गति मिली है।
वहीं, आयुक्त डॉ. विपीन इटनकर ने बताया कि झील से जलकुंभी हटाने, पानी की गुणवत्ता सुधारने और झील के प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के पूरा होने के बाद अंबाझरी झील पहले से अधिक स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त स्वरूप में नजर आएगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…