RTMNU में होगा पद्मश्री विभूतियों का सम्मान

नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की ओर से पद्मश्री सम्मानित विशिष्ट हस्तियों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यह समारोह रविवार, 28 जून 2026 को शाम 4 बजे सिविल लाइंस स्थित डॉ. वसंतराव देशपांडे स्मृति सभागार में आयोजित होगा।
समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर करेंगी। इस अवसर पर प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे तथा सत्कार समिति के अध्यक्ष एवं अधिसभा सदस्य एड. मनमोहन बाजपेयी भी उपस्थित रहेंगे।
विश्वविद्यालय की अधिसभा में 8 मार्च 2025 को पारित प्रस्ताव के आधार पर गठित समिति के निर्णयानुसार वर्ष 2019 के बाद पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियों का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इनमें पद्मश्री शंकर बाबा पापळकर, पद्मश्री डॉ. रवींद्र कोल्हे, पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे, पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम, पद्मश्री नामदेवराव कांबळे, पद्मश्री डॉ. धनंजय सगदेव, पद्मश्री डॉ. परशुराम खुणे, पद्मश्री डॉ. विलास डांगरे, पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल और पद्मश्री जनार्दनपंत बोते का सम्मान किया जाएगा।
इस संबंध में आयोजित पत्रकार परिषद में कुलगुरु डॉ. मनाली क्षीरसागर, प्र-कुलगुरु डॉ. अखिलेश पेशवे, कुलसचिव डॉ. राजू हिवसे तथा सत्कार समिति के अध्यक्ष एवं अधिसभा सदस्य एड. मनमोहन बाजपेयी उपस्थित थे।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…