नागपुर में बढ़ रहे ‘हिट एंड रन’ मामले, 5 महीने में 35 मौतें; सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

नागपुर : नागपुर शहर में ‘हिट एंड रन’ की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों को मदद मिलने के बजाय आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो रहे हैं, जिससे कई मामलों में पीड़ितों की जान तक चली जा रही है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में ही शहर में हिट एंड रन के 105 मामले दर्ज किए गए हैं। इन घटनाओं में 35 लोगों की मौत हुई, जबकि 85 नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हाल के दिनों में कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग को वाहन से टक्कर मारकर फरार होने की घटना ने फिर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान खींचा है। इससे पहले रामझूला और चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के पास हुई हिट एंड रन घटनाएं भी काफी चर्चा में रही थीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, हिट एंड रन मामलों में नागपुर देश में चौथे स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में शहर में ऐसे 331 मामले दर्ज किए गए थे। इन हादसों में मृत्यु दर भी बेहद चिंताजनक रही, जो करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई।
तुलनात्मक रूप से देखें तो मुंबई में 190 और पुणे में 121 हिट एंड रन मामले दर्ज किए गए, जबकि नागपुर में यह संख्या कहीं अधिक रही। देशभर में वर्ष 2024 के दौरान ऐसे कुल 53,230 मामले सामने आए। दिल्ली 709 मामलों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि गाजियाबाद और पटना भी इस सूची में ऊपर रहे। विशेषज्ञों का मानना है कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून को और सख्त बनाने की जरूरत है। साथ ही वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग, आधुनिक निगरानी प्रणाली और सुरक्षा तकनीकों के प्रभावी उपयोग से ऐसे मामलों में कमी लाई जा सकती है। बढ़ते हादसों के बीच शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Posts

नागपुर में महिला उत्पीड़न और कथित धर्मांतरण मामले पर बढ़ा विवाद, भाजपा युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

नागपुर: सोनेगांव क्षेत्र में सामने आए महिला उत्पीड़न, कथित धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के मामले को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा युवा…

पीएम किसान की 23वीं किस्त से पहले अलर्ट! कहीं आपकी रकम तो नहीं अटकने वाली?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। देशभर के करोड़ों किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इससे…