सावनेर में बनेगा डिफेंस-न्यूक्लियर-एयरोस्पेस कॉरिडोर, महाराष्ट्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

सावनेर (नागपुर): महाराष्ट्र सरकार ने सावनेर तहसील में प्रस्तावित डिफेंस न्यूक्लियर एयरोस्पेस (DNA) कॉरिडोर परियोजना के लिए औद्योगिक क्षेत्र की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले से विदर्भ में बड़े औद्योगिक बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। महाराष्ट्र के उद्योग, ऊर्जा, श्रम एवं खनिकर्म विभाग ने महाराष्ट्र औद्योगिक विकास अधिनियम 1961 के तहत सावनेर तहसील के कई गांवों—खुर्सापार, जोगा, जैतपुर, छत्रापुर, मालेगांव (जो.), नांदागोमुख, सालई, सावली (मो.) और जटामखोरा—की कुल लगभग 2729.82 हेक्टेयर भूमि को इस परियोजना के लिए औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया है।
इस निर्णय के बाद सावनेर में एयरोस्पेस, रक्षा उत्पादन, न्यूक्लियर तकनीक, ड्रोन, रोबोटिक्स और उन्नत इंजीनियरिंग उद्योगों के बड़े निवेश का रास्ता खुल गया है। अनुमान है कि इस परियोजना से क्षेत्र में हजारों रोजगार अवसर सृजित होंगे और नागपुर-विदर्भ औद्योगिक नक्शे पर एक नया केंद्र उभरेगा।
यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के तहत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

विधायक डॉ. आशिष देशमुख के प्रयासों को मिली सफलता
इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे सावनेर विधायक डॉ. आशिष देशमुख को इस निर्णय से बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने 22 अगस्त 2025 को रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर सावनेर में DNA कॉरिडोर की मांग की थी और लगातार राज्य व केंद्र स्तर पर फॉलोअप किया। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को राज्य सरकार की उच्चाधिकार समिति की बैठक में इस परियोजना की भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी गई थी। अब अंतिम अधिसूचना जारी होने के साथ परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार
विधायक देशमुख ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्योग विभाग और महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सावनेर को न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के प्रमुख डिफेंस और एयरोस्पेस हब के रूप में स्थापित करेगा।

विदर्भ के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति
यह परियोजना भविष्य में रक्षा, न्यूक्लियर और एयरोस्पेस सेक्टर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम विदर्भ के औद्योगिक विकास में एक “मील का पत्थर” साबित हो सकता

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…