नागपुर मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन, 28 मामलों की सुनवाई में 18 का निपटारा

नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में 15 जून 2026 को द्वितीय तिमाही पेंशन अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने की। आयोजन का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
इस अवसर पर रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्वेता एच.के. छोरिया, सहायक कार्मिक अधिकारी राजेश प्रसाद तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे। वहीं पेंशनभोगी संघ की ओर से अध्यक्ष डी.एन. मूर्ति, महासचिव बासुदेव सहित कई पेंशनभोगी एवं शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। पेंशन अदालत के दौरान पेंशन, पारिवारिक पेंशन, सेवानिवृत्ति लाभ तथा अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई। कुल 28 प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही समाधान कर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त रेलकर्मी रेलवे परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी समस्याओं का समय पर एवं संवेदनशील तरीके से समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए। नागपुर मंडल द्वारा आयोजित यह पेंशन अदालत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रभावी पहल साबित हुई।

Related Posts

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, लाखों की दवाएं सीज

मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में राज्यभर में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुंबई…

NEET Re-Exam 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र, परीक्षा से पहले बढ़ी परेशानी

नागपुर : NEET पुनर्परीक्षा से पहले एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला नागपुर के एक छात्र से जुड़ा है, जिसे परीक्षा केंद्र…