छावा’ फिल्म की अभिनेत्री संचिता उगाले ने की आत्महत्या, नालासोपारा स्थित घर में मिला शव

मुंबई : नालासोपारा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टेलीविजन इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री संचिता उगाले (30) ने आत्महत्या कर ली है। अपने ही घर में फांसी लगाकर उन्होंने जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना के बाद मनोरंजन जगत में शोक और हैरानी का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, संचिता उगाले नालासोपारा पूर्व के आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र में अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं। रविवार (14 जून) शाम करीब साढ़े छह बजे यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि घर में अकेली होने के दौरान उन्होंने साड़ी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संचिता उगाले टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसे चर्चित शो में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई का किरदार भी निभाया था। इस घटना से मनोरंजन जगत में खलबली मच गई है। आचोले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, संचिता के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Posts

शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर मंथन, 4 दिन में समाधान का भरोसा; शिक्षा अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

नागपुर : विदर्भ शिक्षक संघ की सहविचार सभा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अनिल दहिफळे के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और प्रशासनिक मुद्दों…

नागपुर में बढ़ रहे ‘हिट एंड रन’ मामले, 5 महीने में 35 मौतें; सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

नागपुर : नागपुर शहर में ‘हिट एंड रन’ की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों को मदद मिलने के बजाय आरोपी वाहन…