ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, दोनों देशों ने हवाई हमलों का किया दावा

तेहरान : मध्य पूर्व में जारी तनावपूर्ण स्थिति ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज होता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई करने का दावा किया है।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयरबेस को निशाना बनाया है। ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई उसके विभिन्न रडार केंद्रों पर हुए कथित इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। ईरानी समाचार एजेंसियों और सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी तेहरान, तबरीज और इस्फहान में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। वहीं, इजरायली सेना ने भी बयान जारी कर कहा है कि उसकी वायुसेना ने ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। हालांकि, इन हमलों से हुए नुकसान और अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
दोनों देशों के बीच जारी जवाबी कार्रवाई ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी हालात पर नजर बनाए हुए है और तनाव कम करने की अपील कर रहा है। ्रविशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संघर्ष और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक राजनीति, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…