‘जितनी फोर्स बुला लें, किसी कीमत पर खाली नहीं करूंगी सरकारी आवास’, राबड़ी देवी का ऐलान

बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके सरकारी आवास ’10 सर्कुलर रोड’ खाली करने का अल्टीमेटम दिया है. वहीं, राबड़ी देवी ने इसे खाली करने से साफ मना कर दिया है. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है.
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगी. राबड़ी देवी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है. राबड़ी देवी अपने पोते इराज के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद पटना लौटी थीं. एयरपोर्ट पर पत्रकारों द्वारा सरकारी आवास खाली करने के आदेश को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘सम्राट चौधरी जितना भी फोर्स बुलाकर मकान खाली करवाना चाहें, मैं मकान नहीं खाली करूंगी.’बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, राबड़ी देवी जी, यह जंगलराज नहीं है, यहां कानून का पालन करना होगा. इलाज कराने के लिए सिंगापुर जाते हैं, पोते का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली जाते हैं, और जब लूटने की बारी आती है तो बिहार चले आते हैं. यह सब नहीं चलने वाला है, कानून का सम्मान करना होगा. नीरज कुमार ने आगे कहा, ‘आखिर 10 सर्कुलर रोड में कौन सा खजाना छुपा कर रखा है लालू परिवार ने? अगर खजाना छिपा भी होगा तो बिहार पुलिस उसे खोजकर निकाल लेगी.’
बिहार के डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने भी राबड़ी देवी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, इस मामले में जो नियम हैं, उनका पालन करना होगा. कानून के मुताबिक ही काम होते हैं और सभी लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए.
बीजेपी के राज्यसभा सांसद भीम सिंह ने राबड़ी देवी के बयान को टकराव पैदा करने वाला बताया. उन्होंने कहा, राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री रही हैं, उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. पूरी बिहार पुलिस की भी जरूरत नहीं है, एक दरोगा जाकर आवास खाली करा देगा.

Related Posts

शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर मंथन, 4 दिन में समाधान का भरोसा; शिक्षा अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

नागपुर : विदर्भ शिक्षक संघ की सहविचार सभा जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अनिल दहिफळे के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और प्रशासनिक मुद्दों…

नागपुर में बढ़ रहे ‘हिट एंड रन’ मामले, 5 महीने में 35 मौतें; सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

नागपुर : नागपुर शहर में ‘हिट एंड रन’ की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। सड़क हादसों में घायल लोगों को मदद मिलने के बजाय आरोपी वाहन…