दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ये संदिग्ध आतंकी देश की राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद दिल्ली ,मुंबई समेत बड़े शहरों में आतंकी हमला करने का था. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी दिल्ली, मुंबई,पंजाब से हैं. कुछ लोग विदेशी भी हैं. पकड़े गए लोगों का मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी कनेक्शन सामने आया है. सभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे.
संदिग्ध आतंकियों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं. सभी गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में हमला करने की साजिश रच रहे थे. उनके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं. साथ ही पाकिस्तान से लाया गया विस्फोटक भी बरामद किया गया है. ग्रेनेड और कई हथियार भी इनके पास से मिले हैं. पकड़े गए संदिग्ध 9 आतंकी देश के पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलेव स्टेशनों को निशाना बनाने साजिश रच रहे थे. इनमें ज्यादातर वह जगहें हैं, जहां बड़ी संख्या में भीड़ होती है.
पाकिस्तान से भेजा गया विस्फोटक भी बरामद कर लिया गया है. बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत के लोगों को ही देश को दहलाने की साजिश के लिए इस्तेमाल कर रही थी. ताकि बाहर से लोग भेजने का जोखिम भी न उठाना पड़े और अपने नापाक मंसूबों में वह कामयाब आसानी से हो सके. लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए सभी 9 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…