आलाकमान ने जो कहा वो किया…’, सीएम पद से इस्तीफा देकर बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। इस खबर के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों को सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया था। इस बैठक में उन्होंने अपनी सरकार के पिछले तीन वर्षों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और मंत्रिमंडल के सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
बैठक के दौरान सिद्धारमैया ने यह भी घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उनके इस फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के अंदर और विपक्ष में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए दोपहर ढाई बजे का समय मांगा था, ताकि वह अपना इस्तीफा सौंप सकें।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के राज्यपाल इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया सीधे राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंप पाएंगे। अब वह लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
सिद्धारमैया के इस्तीफे की खबर के बाद राज्य की राजनीति में नई अटकलें लगाई जा रही हैं। अब सभी की नजर कांग्रेस नेतृत्व पर टिकी हुई है कि पार्टी अगला मुख्यमंत्री किसे बनाएगी। आने वाले कुछ घंटों में कर्नाटक की राजनीति में और बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…