संकट के बीच PM मोदी आज करेंगे बड़ी मीटिंग, मंत्रियों को दिल्ली न छोड़ने का आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (21 मई) को शाम 4 बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं के मद्देनजर सभी केंद्रीय मंत्रियों को इस दौरान दिल्ली में ही रहने के लिए कहा गया है. प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक हो रही है, जिसमें सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर इसके संभावित आर्थिक प्रभाव पर चर्चा होने की संभावना है. क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच मोदी सरकार तेल की कीमतों, ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं और मुद्रास्फीति से जुड़ी चिंताओं पर कड़ी नजर रख रही है.
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा से लौटने के बाद मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे. सरकार ने संकट पर नजर रखने और भारत को इस मुश्किल घड़ी में भी मजबूत बनाए रखने के लिए उपायों का सुझाव देने हेतु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक ग्रुप बनाया है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी इस ग्रुप का हिस्सा हैं. राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि सरकार स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रख रही है. उन्होंने कहा था, “चाहे कच्चा तेल हो, ऊर्जा हो या एलपीजी, आज भी हमारे पास पर्याप्त भंडार हैं. कोई खास समस्या नहीं है.” 10 जून को मोदी 3.0 सरकार की पहली वर्षगांठ से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच इस बैठक के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. पिछले सप्ताह, आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि फेरबदल और विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में बदलाव जून के दूसरे सप्ताह में हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक सरकार का नेतृत्व किसी भी संभावित फेरबदल से पहले मंत्रालयों के कामकाज और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की भी समीक्षा कर रहा है.

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…