देश में खत्म होने वाला है मॉनसून का इंतजार

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अपडेट दिया है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे चुका है. यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. इस बार मॉनसून अपने सामान्य समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह केरल में भी समय से पहले ही दस्तक देगा. आइए बताते हैं आखिर मॉनसून दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में कब तक पहुंचेगा.
मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, मॉनसून समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी में है. श्रीलंका में भी मॉनसून दस्तक दे चुका है. यहां से इसकी रफ्तार और दिशा दोनों ही बदलेगी. केरल में मॉनसून 26 मई को दस्तक दे सकता है. आमतौर पर केरल में मॉनसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है. इसके साथ ही देश में मॉनसून मौसम की शुरुआत मानी जाती है. पिछले साल मॉनसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…