8वां वेतन आयोग कब होगा लागू? केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सामने आई नई अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। केंद्र सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। फिलहाल आयोग देशभर में जाकर केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें कर रहा है। इसी बीच अब इसके लागू होने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने बताया कि 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ा हुआ वेतन, एरियर और पेंशन की राशि जल्द कर्मचारियों के खातों में जमा की जा सकती है। उनके अनुसार अप्रैल 2027 तक कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के साथ एरियर मिलने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी थी, जबकि नवंबर 2025 में इसकी अधिसूचना जारी की गई। आयोग को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल-मई 2027 तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।
बताया जा रहा है कि 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। नियमों के अनुसार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही बढ़े हुए वेतन का लाभ माना जाएगा। ऐसे में जब तक नया वेतन आयोग लागू नहीं होता, तब तक का वेतन अंतर एरियर के रूप में जुड़ता रहेगा। बाद में यह पूरी राशि एकमुश्त कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जा सकती है।
8वें वेतन आयोग की टीम फिलहाल विभिन्न राज्यों में जाकर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर रही है। पिछले महीने इस संबंध में दिल्ली में बैठक हुई थी। फिलहाल आयोग के सदस्य हैदराबाद में मौजूद हैं। इसके बाद 1 से 4 जून तक श्रीनगर में बैठक होगी, जबकि 8 जून को आयोग लद्दाख का दौरा करेगा।

Related Posts

पेट्रोल-डीजल खरीद पर नई सीमा, कैन और बैरल में ईंधन पर सख्ती

मूंबई : बढ़ती मांग और ईंधन की जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब पेट्रोल…

ST कर्मचारियों का एल्गार, 29 जून से अनिश्चितकालीन धरना

नागपुर : महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त कार्रवाई…