वीडी सतीशन बने केरल के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (17 मई) को वीडी सतीशन को केरलम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने केरलम की नई सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वीडी सतीशन जी को बधाई. उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है.
तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. वीडी सतीशन के अलावा उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली. बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, ए पी अनिल कुमार और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ ने शपथ ली.इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पी के कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (सीएमपी) नेता सीपी जॉन ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरलम में सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक रूप से अंत हो गया. दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में कांग्रेस के आखिरी बार सत्ता में आने के 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में वापस आई है.
विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जबरदस्त वापसी करते हुए 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतीं, जबकि अकेले कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…