तमिलनाडु में मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय, CM विजय संभालेंगे गृह विभाग, देखें पूरी लिस्ट जारी

तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के नए मंत्रिमंडल को विभागों का बंटवारा कर दिया है. लोक भवन की ओर से शनिवार (16 मई 2026) को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गृह और सार्वजनिक प्रशासन जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं.
तमिलनाडु लोक भवन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय समेत 10 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय जन कल्याण, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण विभाग का कार्यभार संभालेंगे. एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया. अधव अर्जुन लोक निर्माण एवं खेल विकास विभाग संभालेंगे. के. ए. सेंगोट्टियन को वित्त विभाग की और के. जी. अरुणराज को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी मिली है. तमिलनाडु में विभाग बंटवारे से पहले दो दिन पहले गुरुवार (14 मई 2026) को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 10 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया जिनमें खुफिया शाखा के भी अधिकारी हैं. सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश (जीओ) के अनुसार खुफिया शाखा में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी बाला नागा देवी को ट्रांसपर कर साइबर अपराध शाखा (चेन्नई) का डीजीपी बनाया गया. मिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक परिसंघ के मुख्य सतर्कता अधिकारी राजीव कुमार को प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक (चेन्नई) बनाया गया.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

शिवाजीनगर से औंध तक जाम ही जाम! मेट्रो काम, अतिक्रमण और गड्ढों से पुणेकर परेशान

पुणे : पुणे के गणेशखिंड रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शिवाजीनगर से औंध तक मेट्रो निर्माण कार्य, सड़क किनारे अतिक्रमण और जगह-जगह बने गड्ढों…

OSD ने संभाला नियोजन अधिकारी का कक्ष

नांदेड : करीब छह महीने बाद होने जा रही जिला नियोजन समिति की बैठक से पहले नांदेड कलेक्टरेट में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। पालकमंत्री अतुल…