NAGPUR | पुरानी पेंशन लागू करने की मांग पर कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन

Hindi Daily News

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। पिछले साल हड़ताल के बाद सरकार ने पुरानी पेंशन लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 महीने बीत जाने के बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है। मध्यवर्ती संघटना का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार सरकार से पत्र व्यवहार और चर्चा की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इस बीच कई कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया। अब कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा 10, 20, 30 वेतन लाभ, कैशलेस मेडिकल सुविधा और ठेका कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी कुल 18 मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

  • लोकतंत्र मिरर

    लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

    Related Posts

    NAGPUR | रामदास आठवले का खड़गे के बयान पर पलटवार

    NAGPUR | रामदास आठवले का खड़गे के बयान पर पलटवार

    NAGPUR | डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्थापित पीपल्स एज्युकेशन सोसायटी का विदर्भ में विस्तार होगा

    NAGPUR | डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्थापित पीपल्स एज्युकेशन सोसायटी का विदर्भ में विस्तार होगा