NAGPUR | गर्मी से निपटने के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की शुरुआत, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन

महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नागपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हिट रेसिलियंस एंड सस्टेनेबल कूलिंग’ की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस केंद्र के जरिए हीटवेव से बचाव, शहरी तापमान नियंत्रण और पर्यावरण के अनुकूल कूलिंग तकनीकों पर काम किया जाएगा। साथ ही, अधिकारियों और नागरिकों को प्रशिक्षण देकर हीट एक्शन प्लान को मजबूत बनाया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ आपदा प्रबंधन को मजबूती मिलेगी, बल्कि किसानों और आम लोगों को भी बढ़ती गर्मी के प्रभाव से राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    NAGPUR | नागपुर शिवसेना शिंदे गुट की बड़ी समीक्षा बैठक, प्रतापराव जाधव बने नए संपर्क मंत्री

    नागपुर जिला और ग्रामीण शिवसेना की इस अहम बैठक की शुरुआत स्वर्गीय बाळासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे के पूजन से हुई। मंच पर केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ राज्यमंत्री…

    NAGPUR | बच्चू कडू के आने पर पार्टी लेगी फैसला : दीपक सावंत

    नागपुर में दीपक सावंत ने बच्चू कडू के मुद्दे पर कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी लेगी। साथ ही मराठी भाषा अनिवार्यता पर जोर देते हुए उन्होंने संगठन और मतदाता सूची…