बीजेपी ने जारी की प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची, 23 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मुंबई:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र में अपने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 23 नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस बार नागपुर से दो नेताओं—शिवानी दाणी और समीर बाकरे—को भी शामिल किया गया है।
पार्टी द्वारा जारी इस नई सूची में कई नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। इस सूची में विदर्भ क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है। शिवानी दाणी का चयन क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अलग-अलग क्षेत्रों से प्रवक्ताओं की भागीदारी से संवाद अधिक प्रभावी होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई प्रवक्ता टीम अब पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन पर भव्य नागरिक सम्मान, 20 सितंबर को होगा समारोह

नागपुर : सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे प्रा. अनिल सोले के 67वें जन्मदिन के अवसर पर 20 सितंबर को भव्य नागरिक सम्मान…

186 एकड़ में बनेगा गोंडवाना विद्यापीठ का नया कैंपस, ₹1,100 करोड़ का विकास प्लान

नागपुर : गडचिरोली के गोंडवाना विद्यापीठ को आने वाले समय में एक नई और भव्य पहचान मिलने जा रही है। विद्यापीठ के नए परिसर को केवल आज की जरूरतों को…