पहलगाम की बरसी पर पाकिस्तान ने टेस्ट की खतरनाक तैमूर मिसाइल

नई दिल्ली.ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिटा पाकिस्तान अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा है. पाकिस्तान की नौसेना ने स्वदेशी ‘तैमूर’ एयर लॉन्च क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. इस परीक्षण से पाकिस्तान की समुद्री हमला करने की क्षमता में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 16 अप्रैल को भी उसने एक स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया था.’तैमूर’ एक एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम है. इसे खासतौर पर जहाज से लॉन्च करने के लिए बनाया गया है. ये मिसाइल जमीन और समुद्र दोनों पर करीब 600 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है. पाकिस्तान को हमेशा डर सताता रहता है कि अगर भारत के साथ सैन्य टकराव हुआ तो अरब सागर के किनारे बसे कराची या ग्वादर को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा. इसी मिशन में जुटे आसिम मुनीर ने 600 किलोमीटर की दूरी तक मार सकने वाली मिसाइल तैयार कर ली है. पाकिस्तान दिखाना चाहता है कि अगर इस इलाके में संघर्ष होता है तो वो टकराव खतरनाक हो सकता है.

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बीरभूम में लगी भीषण आग, होटल में सो रहे 8 लोग जिंदा जले

तारापीठ. पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से झुलस हो गए। प्रशासन की…

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़

उज्जैन. महाकाल मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित श्रीनागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए लगी कतार में सोमवार को हरसिद्धि मंदिर चौराहे के समीप अफरा-तफरी मच गई. बैरिकेडिंग के अंदर…