श्रद्धा कपूर ने लावणी कलाकारों के साथ खेली फुगड़ी, दिखाए नखरीले अंदाज; वीडियो हुआ वायरल!

‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च पर पारंपरिक साड़ी में पहुंचीं अभिनेत्री, मराठी लोककला के रंग में रंगी नजर आईं श्रद्धा कपूर।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम से श्रद्धा का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री लावणी कलाकारों के साथ फुगड़ी खेलती और अपने नटखट अंदाज से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

दरअसल, आज मुंबई के दादर स्थित प्लाजा थिएटर में फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत पारंपरिक साड़ी पहनकर पहुंचीं। उनका अंदाज देखकर वहां मौजूद प्रशंसकों की खुशी देखते ही बन रही थी। खास बात यह रही कि श्रद्धा ने विंटेज कार में बैठकर दादर में अपने चाहने वालों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

लावणी कलाकारों के साथ जमकर खेली फुगड़ी

कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर का स्वागत पारंपरिक लावणी कलाकारों ने किया। इस दौरान अभिनेत्री ने भी पूरे उत्साह के साथ महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति का आनंद लिया। एक लावणी कलाकार ने श्रद्धा को फुगड़ी खेलने के लिए कहा। कलाकार का आग्रह श्रद्धा टाल नहीं पाईं और फिर क्या था, अभिनेत्री भी फुगड़ी के रंग में रंग गईं।

वीडियो में श्रद्धा लावणी कलाकार के साथ ताल से ताल मिलाते हुए पूरे जोश के साथ फुगड़ी खेलती दिखाई दे रही हैं। उनके नखरीले अंदाज और चेहरे की मुस्कान ने इस पल को और भी खास बना दिया। यही वजह है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसकों को श्रद्धा का यह मराठी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आएंगी श्रद्धा

फिल्म ‘ईठा’ श्रद्धा कपूर के लिए काफी खास है। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के जरिए महाराष्ट्र की लोककला और एक महान कलाकार के जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ मोहम्मद जीशान, सिद्धार्थ जाधव और अनंत जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘छावा’ फेम लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि मैडॉक फिल्म्स और दिनेश विजन इसके निर्माता हैं। 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। अब देखना होगा कि विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर कितना प्रभाव छोड़ पाती हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, घर में गिरने से गई जान

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। 57 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने फिल्म…

‘खलनायक रिटर्न्स’ में सलमान खान की एंट्री की चर्चा! संजय दत्त से होगा मुकाबला?

बॉलीवुड में एक बार फिर 90 के दशक की यादें ताजा होने वाली हैं। संजय दत्त की चर्चित फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता…