नागपुर : MHADA City Welfare Association की ओर से 25 अक्टूबर 2026 को MHADA सिटी में कोजागिरी पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर MHADA के CEO श्री विजय इंगोले अपनी धर्मपत्नी के साथ तथा पार्षद श्री मनोज साबले अपनी धर्मपत्नी के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगीतमय हाउजी, भुलाबाई कार्यक्रम और गरबा जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। हिंदी फिल्मी गीतों पर आधारित म्यूजिकल हाउजी ने नागरिकों का खूब मनोरंजन किया, वहीं गरबा और भुलाबाई कार्यक्रम ने उत्सव में पारंपरिक संस्कृति की छटा बिखेरी। उत्सव में शामिल नागरिकों के लिए रात्रिभोज और मसाला दूध की विशेष व्यवस्था की गई थी। चांदनी रात, संगीत और पारंपरिक माहौल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरस्कार प्रायोजकों का भी विशेष योगदान रहा। डॉ. आशीष चौधरी ने 5,555 रुपये, श्री अनिलकुमार ढवले ने 3,333 रुपये, श्री नितिन उइके एवं डॉ. कौस्तुभ पाटिल ने 2,222-2,222 रुपये, श्री अमय आरेवार ने 2,222 रुपये तथा श्री संजय अकुलवार और श्री विजय उदापुरे ने 1,111-1,111 रुपये के पुरस्कार प्रायोजित किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच सामाजिक एकता, आपसी मेल-मिलाप और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करना था। MHADA City Welfare Association के सदस्यों, सहयोगियों, प्रायोजकों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से यह उत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


