‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 11वें दिन भी बरकरार रहा जलवा!

315 करोड़ रुपये के पार पहुंचा भारत में नेट कलेक्शन, अब 500 करोड़ के आंकड़े पर टिकीं फैंस की नजरें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले हफ्ते में दमदार कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब 11वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आए हैं।

 11वें दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे सोमवार को 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 315.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की लगातार कमाई से मेकर्स और प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाती है या नहीं।

विजय सालगांवकर के किरदार का फिर चला जादू

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी खासियत इसकी रहस्य से भरी कहानी और हर मोड़ पर दर्शकों को चौंकाने वाला अंदाज रहा है। अजय देवगन के विजय सालगांवकर वाले किरदार को दर्शकों का खास प्यार मिलता रहा है। यही वजह है कि फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, रजत कपूर, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। दमदार कलाकारों और सस्पेंस से भरपूर कहानी के बीच अब सभी की नजरें फिल्म के अगले बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर हैं।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ गाने पर विवाद, ए.आर. रहमान के संगीत को लेकर भड़के दर्शक

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म में भगवान राम और माता सीता की कहानी को…

सैफ अली खान की रियल एस्टेट में भी ‘नवाबी’ चाल! 19 साल बाद बेचा मुंबई का फ्लैट, करोड़ों में हुई डील

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाले सैफ अली खान इन दिनों रियल एस्टेट की दुनिया में भी चर्चा बटोर रहे हैं। फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी…