DA Hike : आठवें वेतन आयोग के बीच फिर बढ़ेगा महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ेगा असर

अक्टूबर में DA बढ़ने की उम्मीद, 4 से 5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी इस समय महंगाई भत्ते यानी DA में अगली बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। जुलाई से दिसंबर 2026 की छमाही के लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान अक्टूबर में होने की संभावना जताई जा रही है। उपलब्ध AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर इस बार महंगाई भत्ते में 4 से 5 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 60 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो यह बढ़कर 64 फीसदी हो सकता है। वहीं, 5 फीसदी बढ़ोतरी होने पर DA 65 फीसदी तक पहुंच सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

अप्रैल में हुई थी 2 फीसदी बढ़ोतरी

इससे पहले अप्रैल में केंद्र सरकार ने जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के आधार पर की गई थी। अब कर्मचारियों की नजर साल की दूसरी छमाही के लिए होने वाली अगली घोषणा पर है।

आठवें वेतन आयोग से क्या बदलेगा?

आठवां वेतन आयोग सिर्फ DA तक सीमित नहीं है। आयोग केंद्र सरकारी कर्मचारियों की पूरी वेतन संरचना, विभिन्न भत्तों और पेंशन की समीक्षा कर रहा है। इसमें फिटमेंट फैक्टर को भी अहम माना जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन में बड़ा बदलाव हो सकता है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर पिछले साल जनवरी में अधिसूचना जारी की थी। बाद में नवंबर 2025 में आयोग की कार्यकक्षा तय करने के साथ समिति का गठन किया गया। सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है।

कर्मचारियों को अब किस बात का इंतजार?

कर्मचारियों के लिए फिलहाल दो चीजें अहम हैं—DA में अगली बढ़ोतरी और आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें। माना जा रहा है कि आयोग मई या जून 2027 तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। इसके बाद सरकार इन सिफारिशों को लागू करने को लेकर फैसला करेगी। यानी आने वाले समय में केंद्रीय कर्मचारियों की नजर सिर्फ DA की अगली घोषणा पर नहीं, बल्कि नई वेतन संरचना से उनकी कुल सैलरी में होने वाले संभावित बदलाव पर भी रहेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

Gold Price Today: दिवाली से पहले सोने के भाव में उछाल, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के नए रेट

दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में कई परिवार सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। कोई अपने लिए छोटा-सा आभूषण खरीदना चाहता है, तो कोई त्योहार…

दिवाली से पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारों को राहत!

Gold Rate Today : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ने लगी है। ऐसे में अगर आप भी इस बार अपने घर के लिए सोने…