हाफिज सईद को सजा कब? सवाल सुनते ही शहबाज शरीफ ने साधी चुप्पी

UN मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने पूछा सीधा सवाल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए

न्यूयॉर्क :  संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्रकारों के सीधे सवालों का सामना करना पड़ा। न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय पहुंचने और वहां से बाहर निकलते समय उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर सवाल पूछे गए। हालांकि, शहबाज शरीफ ने इन सवालों का कोई सीधा जवाब नहीं दिया और वहां से आगे बढ़ गए।

UN मुख्यालय में प्रवेश करते समय एक भारतीय पत्रकार ने शहबाज शरीफ से पूछा, “प्रधानमंत्री महोदय, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे? और हाफिज सईद पर कार्रवाई कब होगी?” सवाल सुनकर शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ हाथ उठाया और आगे बढ़ गए। इसके बाद जब शहबाज शरीफ UN मुख्यालय से बाहर निकले, तब पत्रकारों ने एक बार फिर उनसे सवाल किया। इस दौरान पूछा गया, “आप लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?” इस सवाल का जवाब भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया।

26/11 हमले में भी हाफिज सईद का नाम

हाफिज मोहम्मद सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है। भारत ने उसे UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया है। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मामले में भी हाफिज सईद भारत में वांछित है। उस पर कई आतंकी हमलों की साजिश में शामिल होने के आरोप लगे हैं।

पहलगाम हमले की जांच में भी नाम

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी हाफिज सईद का नाम सामने आया है। NIA ने अपनी पूरक चार्जशीट में उसे आरोपी नंबर 8 बनाया है। जांच एजेंसी के अनुसार, पहलगाम हमले की साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की भूमिका थी। ऐसे में न्यूयॉर्क में हाफिज सईद को लेकर पूछे गए सीधे सवाल पर शहबाज शरीफ की चुप्पी ने वहां मौजूद पत्रकारों का ध्यान खींचा। सवाल वही रहा—हाफिज सईद पर कार्रवाई कब होगी?

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

सर्बिया में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन! छात्रों की ताकत के आगे झुके अलेक्जेंडर वुसिक

सर्बिया की राजनीति में एक ऐसा ऐतिहासिक बदलाव हुआ है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। करीब 14 साल तक सत्ता में दबदबा बनाए रखने वाले…

रियाध में फिर मिसाइल हमले का दावा! तीन सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

यमन के हुती बागियों ने एक बार फिर सऊदी अरब को निशाना बनाने का दावा किया है। रविवार (25 अक्टूबर) को रियाध के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत तीन…