Asian Games 2026 : भारत को दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुची की जोड़ी ने रचा कमाल

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों से पछाड़कर जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में कमलजीत सिंह और सुरुची सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में दूसरा गोल्ड मेडल डाल दिया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए और दक्षिण कोरिया को 6.6 अंकों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।

भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि फाइनल के दौरान दक्षिण कोरियाई जोड़ी ने लगातार दबाव बनाए रखा। इसके बावजूद कमलजीत और सुरुची ने अपना संयम बनाए रखा और शुरुआत से हासिल की गई बढ़त को आखिर तक बरकरार रखा।

शुरुआत से भारत का दबदबा

फाइनल की पहली सीरिज में भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया पर 4.9 अंकों की बढ़त बना ली थी। दूसरी सीरिज में कोरियाई खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए यह अंतर सिर्फ 1.2 अंकांपर्यंत कम केला. इस समय मुकाबला काफी रोमांचक बनला होता. इसके बाद कमलजीत और सुरुची ने एकाग्रता बनाए रखते हुए फिर से बढ़त बनानी शुरू की। एक समय भारत की बढ़त 7.2 अंकों तक पहुंच गई थी। आखिरी दौर में दक्षिण कोरिया ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त नहीं गंवाई।

अंतिम क्षणों में सुरुची ने 10.5 का स्कोर किया, जबकि कमलजीत ने 9.5 अंक हासिल किए। इन प्रदर्शन के दम पर भारत ने 484.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया 478 अंकों के साथ दूसरे और ईरान 415.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

क्वालिफिकेशन में भी भारत अव्वल

कमलजीत सिंह और सुरुची सिंह ने फाइनल से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भी उन्होंने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा।

भारत के खाते में 19 पदक

इस स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है। इनमें 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। अब शूटिंग में कमलजीत और सुरुची की जोड़ी ने दूसरा स्वर्ण दिलाकर भारतीय पदक तालिका में एक और चमकदार अध्याय जोड़ दिया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने मचाया धमाल! 119 गेंदों में ठोक दिए 168 रन

क्रिकेट की दुनिया में वैभव सूर्यवंशी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले वैभव के बाद अब उनके…

जिंतिमणि कलिता का टीम इंडिया में डेब्यू, हरमनप्रीत कौर ने सौंपी खास कैप

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आसाम की युवा क्रिकेटर जिंतिमणि कलिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा…