रणबीर कपूर ने मोदक का प्रसाद लेने से किया इनकार, बोले- ‘मैं डाइट पर हूं’; पुराना VIDEO फिर वायरल

गणपति दर्शन के दौरान प्रसाद लेने से मना करने पर रणबीर को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा, ‘रामायण’ से जुड़ने के बाद वीडियो ने फिर खींचा ध्यान

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनके प्रभु श्रीराम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गणपति दर्शन के दौरान मोदक का प्रसाद लेने से इनकार करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में रणबीर कपूर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद वहां मौजूद एक पैपराजी उन्हें मोदक का प्रसाद देते हैं। इसी दौरान रणबीर से भी प्रसाद लेने की गुजारिश की जाती है। रणबीर प्रसाद लेने से मना करते हुए कहते हैं, “मैं डाइट पर हूं, आप खा लो।” रणबीर के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कई लोगों का कहना था कि प्रसाद का थोड़ा-सा हिस्सा लेने से उनकी डाइट पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता। वहीं कुछ कमेंट्स में रणबीर के पुराने खान-पान को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

हालांकि, यह वीडियो नया नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 2023 का है। लेकिन इस समय गणेशोत्सव और रणबीर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बनी चर्चा के बीच यह पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिल्म के लिए रणबीर पिछले काफी समय से अपनी बॉडी और लुक पर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका डाइट को लेकर दिया गया पुराना बयान भी अब ‘रामायण’ के संदर्भ में दोबारा चर्चा का विषय बन गया है।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर फिर लगा ब्रेक? सेंसर बोर्ड से अब तक नहीं मिली हरी झंडी

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर पहले ही बदलाव हो चुका है और अब तक नई…

शाहरुख खान ने देखा रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’, बोले- ‘पूरी टीम ने कमाल का काम किया’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ बॉलीवुड के कई सितारे कर चुके…