11 रुपये का सलाइन सेट 325 रुपये में! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर FDA ने उठाए सवाल

खरीद कीमत और MRP में बड़ा अंतर, कीमतों पर नियंत्रण के लिए NPPA को भेजा प्रस्ताव

मुंबई : अस्पताल में इलाज कराने वाला मरीज अक्सर दवाइयों और इलाज के खर्च को लेकर परेशान रहता है। लेकिन अब महाराष्ट्र अन्न व औषध प्रशासन (FDA) की जांच में मेडिकल सामान की कीमतों में बड़ा अंतर सामने आया है। FDA को एक ऐसा सलाइन सेट मिला, जिसे 11.05 रुपये में खरीदा गया था, लेकिन उस पर 325 रुपये की MRP छपी थी। यानी खरीद कीमत के मुकाबले इसकी MRP करीब 2,841 प्रतिशत अधिक थी।

FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के अनुसार, जांच में सिर्फ सलाइन सेट ही नहीं, बल्कि सीरिंज और कैथेटर की कीमतों में भी काफी अंतर पाया गया। 6.75 रुपये में खरीदी गई सीरिंज की MRP 57.20 रुपये थी, जबकि 29.41 रुपये में खरीदे गए कैथेटर पर 310 रुपये की MRP दर्ज थी।

20 से 25 अस्पतालों के बिलों की जांच

जुलाई में मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे और छत्रपति संभाजीनगर के अस्पतालों में यह सर्वेक्षण किया गया। करीब 20 से 25 अस्पतालों के बिलों की जांच के दौरान FDA को कुछ मेडिकल सामान पर 200 से 300 प्रतिशत तक का मुनाफा लगाए जाने की जानकारी मिली।

कीमतों पर नियंत्रण की मांग

मेडिकल सामान और उपकरणों की कीमतों में सामने आए इस अंतर को देखते हुए FDA ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के सामने प्रस्ताव रखा है। FDA ने मांग की है कि बार-बार और जरूरी तौर पर इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान को भी कीमत नियंत्रण व्यवस्था के दायरे में लाया जाए। FDA ने अगस्त के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट NPPA को सौंप दी है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर NPPA की ओर से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वर्तमान में औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 के तहत कुछ दवाओं और सीमित मेडिकल उपकरणों की कीमतें नियंत्रित हैं। लेकिन बड़ी संख्या में मेडिकल सामान इस व्यवस्था से बाहर हैं। ऐसे में FDA की पहल के बाद अब मरीजों और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामान की कीमतों को लेकर आगे क्या फैसला होता है, इस पर नजर रहेगी।

लोकतंत्र मिरर

लोकतंत्र मिरर जनता का भरोसेमंद न्यूज चैनल 📍 महाराष्ट्र | पूरे भारत की खबरें ⚡ राजनीति | व्यापार | मनोरंजन | खेल | ताजा अपडेट 📢 ब्रांड प्रमोशन/ विज्ञापन के लिए संपर्क करे: 📞 9545924968/7758043733

Related Posts

त्योहारों से पहले आम लोगों को बड़ी राहत! सस्ता हो सकता है खाद्य तेल, सरकार कर रही आयात शुल्क घटाने की तैयारी

त्योहारों का मौसम आते ही घरों में मिठाई, नमकीन और तरह-तरह के पकवान बनने लगते हैं। ऐसे में खाद्य तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर हर परिवार के रसोई…

हेलिकॉप्टर उड़ान भरने से पहले ही सामने आई तकनीकी खराबी, एकनाथ शिंदे ने सड़क मार्ग से किया अहमदाबाद का रुख

गुजरात : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। इसी दौरान उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद कुछ समय के लिए यात्रा का…