वर्धा , किशोर सोनी ( प्रतिनिधि ) : वर्धा शहर के दयाल नगर स्थित मातारानी मंडल में देवी माता के पावन पाठ, पूजा एवं अर्चना का भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
रात्रि ठीक 10 बजे देवी माता के पावन पाठ एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर दयाल नगर की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हजारों की संख्या में मातारानी के भक्तों ने कार्यक्रम में शामिल होकर माता के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की। पूरे परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
दयाल नगर की मातारानी मंडल की ओर से सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस प्रकार सभी भक्तों का प्रेम, सहयोग और साथ निरंतर मिलता रहा है, उसी प्रकार भविष्य में भी मातारानी के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सभी का सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता रहे—यही माता रानी के चरणों में प्रार्थना एवं कामना है।
जय माता दी।
जय श्री राम।


