रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ बॉलीवुड के कई सितारे कर चुके हैं। अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शाहरुख ने बताया कि उन्होंने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट देखे हैं और उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई।
शाहरुख खान ने 15 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #AskSRK सेशन रखा था। इस दौरान फैंस ने उनसे उनकी फिल्मों से लेकर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ तक कई सवाल पूछे। एक फैन ने शाहरुख से सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी है? इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट देखे हैं। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम के काम को भी सराहा। शाहरुख का यह जवाब सामने आते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई।
‘किंग’ की रिलीज डेट पर भी शाहरुख ने दिया अपडेट
इसी #AskSRK सेशन में शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी फैंस को अपडेट दिया। फिल्म की रिलीज में देरी होने की चर्चाओं के बीच शाहरुख ने स्पष्ट किया कि ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आएंगे। शाहरुख का आखिरी थिएटर रिलीज ‘डंकी’ 2023 में आया था। ऐसे में करीब तीन साल बाद उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।


