Gold Rate Today : गणेशोत्सव के बीच सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। आज सर्राफा बाजार खुलते ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम भाव में ₹9,200 की कमी आई है। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,170 हो गया है। ऐसे में त्योहार के दौरान गहने खरीदने या सोने में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
गणेशोत्सव के दौरान महाराष्ट्र में सोना-चांदी और आभूषण खरीदने की परंपरा रही है। त्योहार के इस माहौल में कई लोग अपने परिवार के लिए गहने खरीदते हैं। ऐसे में सोने के दाम में आई गिरावट खरीददारों के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,317 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने का भाव ₹1,22,536, जबकि 10 ग्राम की कीमत ₹1,53,170 है। वहीं 100 ग्राम सोने की कीमत ₹15,31,700 है।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
22 कैरेट सोने का भाव आज ₹14,040 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने की कीमत ₹1,12,320 और 10 ग्राम की कीमत ₹1,40,400 है। 100 ग्राम सोने का भाव ₹14,04,000 है।
18 कैरेट सोने का आज का भाव
18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,488 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम सोने का भाव ₹91,904, जबकि 10 ग्राम की कीमत ₹1,14,880 है। 100 ग्राम सोने का भाव ₹11,48,800 है। सोने की कीमतों में रोजाना बदलाव होता रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की कीमत, मांग और आपूर्ति सहित कई आर्थिक कारणों का असर सोने के भाव पर पड़ता है। इसलिए अगर आप गणेशोत्सव में सोना खरीदने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार में आज का ताजा भाव जरूर जांच लें।


