मुंबई : मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। गणेशोत्सव के दौरान लाडकी बहिणों के बैंक खातों में योजना की किस्त जमा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में महिलाओं के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि इस बार खाते में ₹1500 आएंगे या अगस्त और सितंबर की दो महीने की किस्त मिलाकर सीधे ₹3000 जमा होंगे?
लाडकी बहिण योजना की पात्र महिलाओं को अगस्त महीने की किस्त का इंतजार है। 17 सितंबर को गौरी आगमन होने वाला है। ऐसे में इसी मौके पर राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के खातों में पैसे जमा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने की किस्त के वितरण की प्रक्रिया 16 या 17 सितंबर से शुरू हो सकती है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लाभार्थी महिलाओं के खातों में रकम जमा की जा सकती है।
₹1500 या सीधे ₹3000?
अगस्त और सितंबर दोनों महीनों की किस्त एक साथ देने की चर्चा भी चल रही है। अगर सरकार दोनों महीनों की किस्त एक साथ जारी करती है, तो पात्र महिलाओं के खाते में ₹3000 जमा होंगे। इससे गणेशोत्सव के दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद के साथ त्योहार का एक अलग ही तोहफा मिल सकता है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस बार एक महीने की ₹1500 की किस्त मिलेगी या दो महीने की ₹3000 की रकम एक साथ दी जाएगी। इसलिए महिलाओं को सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
लाखों महिलाओं की नजर किस्त पर
लाडकी बहिण योजना की करीब 1 करोड़ 66 लाख पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। इससे पहले अगस्त महीने में रक्षाबंधन के मौके पर जुलाई महीने की किस्त महिलाओं के खातों में जमा की गई थी। अब अगस्त की किस्त का इंतजार किया जा रहा है। गणेशोत्सव के बीच अगर अगस्त और सितंबर की किस्त एक साथ जारी होती है, तो महिलाओं के लिए यह बड़ी राहत हो सकती है। फिलहाल सभी की नजर सरकार की अगली घोषणा पर है।
हर महीने मिलती है ₹1500 की सहायता
महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करने तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से 28 जून 2024 को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब देखना होगा कि गणेशोत्सव के इस खास मौके पर सरकार लाडकी बहिणों को ₹1500 की किस्त देती है या फिर ₹3000 की दो महीने की रकम एक साथ खाते में जमा करती है।


